अब नेशनल स्कूल में भी बायोमेट्रिक एटेंडेंस सिस्टम

Published at :17 Apr 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
अब नेशनल स्कूल में भी बायोमेट्रिक एटेंडेंस सिस्टम

प्रतिनिधि, दुमका मानव संसाधन विकास विभाग एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर प्लस टू नेशनल उच्च विद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति पद्धति की शुरुआत की गई. पहले दिन प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता के अलावा विद्यालय के माध्यमिक इंटरमीडिएट, व्यावसायिक शिक्षा के प्राचार्य, शिक्षकों, व्याख्याताओं, अनुदेशकों, कार्यालय सहायकों, कार्यालय लिपिकों व आदेशपालों ने विद्यालय के निर्धारित […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका मानव संसाधन विकास विभाग एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर प्लस टू नेशनल उच्च विद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति पद्धति की शुरुआत की गई. पहले दिन प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता के अलावा विद्यालय के माध्यमिक इंटरमीडिएट, व्यावसायिक शिक्षा के प्राचार्य, शिक्षकों, व्याख्याताओं, अनुदेशकों, कार्यालय सहायकों, कार्यालय लिपिकों व आदेशपालों ने विद्यालय के निर्धारित कार्याविधि में उपस्थिति दर्ज करायी. वरीय शिक्षक जय प्रकाश झा, नंद कुमार ठाकुर, भोला प्रसाद, अन्नंत लाल खिरहर, सभी माध्यमिक शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी, प्लस टू शिक्षा प्रभारी सुभाष सिंह, व्यावसायिक शिक्षा के राजीव कुमार, अनुदेशक सह प्रयोगशाला गण ने उपस्थिति दर्ज कर खुशी जाहिर की. बायोमेट्रिक उपस्थिति पद्धति के शुभारंभ पर माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय संयोजक दिलीप कुमार झा ने इसे प्रशंसनीय कदम बताया. ……………………………फोटो17-दुमका 01/02

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola