कैम्पस //शैक्षणिक भ्रमण कर हजारद्वारी से लौटे छात्र

संवाददाता, दुमकास्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान के छात्र-छात्राओं का समूह मुर्शिदाबाद जिले के हजारद्वारी में शैक्षणिक भ्रमण कर लौट आये हैं. पीजी प्रीवियस एवं पीजी फाइनल के नब्बे छात्र-छात्राओं के समूह को कल गुरुवार को ही हजारद्वारी ले जाया गया था. विभाग के सहायक शिक्षक डॉ अजय सिन्हा ने सिदो कान्हू मुर्मू विवि के डीएसडब्ल्यू डॉ विनोद […]
संवाददाता, दुमकास्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान के छात्र-छात्राओं का समूह मुर्शिदाबाद जिले के हजारद्वारी में शैक्षणिक भ्रमण कर लौट आये हैं. पीजी प्रीवियस एवं पीजी फाइनल के नब्बे छात्र-छात्राओं के समूह को कल गुरुवार को ही हजारद्वारी ले जाया गया था. विभाग के सहायक शिक्षक डॉ अजय सिन्हा ने सिदो कान्हू मुर्मू विवि के डीएसडब्ल्यू डॉ विनोद कुमार झा एवं कुलसचिव डॉ पीके घोष से मुलाकात कर उन्हें हजारद्वारी पर गये छात्रों के शैक्षणिक भ्रमण की जानकारी दी. डॉ सिन्हा ने बतलाया कि उनके अलावे एसपी कॉलेज के प्रो इन्द्रनील मंडल, प्रो केबी टोप्पो, एसपी महिला कॉलेज की प्रो मैरी माग्रेट टुडू तथा पीजी सेंटर की चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी स्वर्णलता भी इस दल में शामिल थे. भ्रमण दल ने ब्रिटिश इंडिया के राजनीतिक इतिहास को समझने का प्रयास किया. सुबह सात बजे दो बसों से निकला यह दल रात्रि के 11 बजे वापस आया था. डॉ सिन्हा ने दोनों पदाधिकारियों को वहां शूट किये गये आधे घंटा का वीडियो भी दिखलाया. डॉ अजय सिन्हा ने प्रति कुलपति डॉ एसएन मुंडा को भी धन्यवाद दिया जो दूरभाष से भ्रमण दल से संपर्क में रहे. इस भ्रमण के सफल आयोजन में छात्र मनमोहन सोरेन, इमानुएल, अजय, मिलन, किरण, बासुकी, मनोहर, दर्शन आदि ने पूरा सहयोग दिया.——————–कैम्पस-हजारद्वारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










