ममता वाहन के अभाव से संस्थागत प्रसव में आ रही कमी

Published at :17 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
ममता वाहन के अभाव से संस्थागत प्रसव में आ रही कमी

जामा : एनआरएचएम की ओर से महत्वाकांक्षी योजना जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं को प्रसव कराने के लिए ममता वाहन की व्यवस्था की गई थी. ममता वाहन के भाड़े में कटौती के चलते उक्त महत्वाकांक्षी योजना जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत संस्थागत प्रसव में घोर कमी आ रही है. प्रखंड चिकित्सा […]

विज्ञापन

जामा : एनआरएचएम की ओर से महत्वाकांक्षी योजना जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं को प्रसव कराने के लिए ममता वाहन की व्यवस्था की गई थी. ममता वाहन के भाड़े में कटौती के चलते उक्त महत्वाकांक्षी योजना जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत संस्थागत प्रसव में घोर कमी आ रही है. प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सत्यवती हेंब्रम ने बताया कि 25-30 किलोमीटर दूर से प्रसव कराने महिलाएं आती है. अब ममता वाहन मालिक को 250-250 रुपये का भुगतान हो रहा है. लिहाजा दूरस्थ गांवों से इतने कम भाड़े में ममता वाहन के चालक आना-जाना नहीं चाहते हैं.

पेयजल की आपूर्ति साल भर से ठप

जामा : जामा प्रखंड मुख्यालय में पेयजल समस्या गहराने लगा है. सुगनीबाद में सांसद शिबू सोरेन, तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक सीता सोरेन द्वारा लगभग सात लाख रुपये की लागत से जलापूर्ति व्यवस्था शुरू की गयी थी, जिसे अचानक बंद कर दिया गया है. उक्त योजना के तहत प्रखंड, अंचल, बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में जल की आपूर्ति की जाती थी. जलापूर्ति ठप होने की वजह मोटर का खराब होना बताया जा रहा है.

जिससे जल का उठाव नहीं हो रहा है. विधायिका सीता सोरेन से क्षेत्र भ्रमण के दौरान इसे चालू कराने की मांग की गई है और आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है. सीएचसी में आने वाले रोगियों को काफी कठिनाई हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola