बदहाली में दे रहे शिक्षा

Published at :17 Apr 2015 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
बदहाली में दे रहे शिक्षा

धूंधली तसवीर. मंत्री डॉ लोईस मरांडी ने किया निरीक्षण दुमका : कल्याणमंत्री डॉ लोईस मरांडी ने गुरुवार को कुरुवा में संचालित +2 पिछड़ी जाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया और पूर्व से मिल रही शिकायतों की स्वयं जांच की. इस दौरान उन्होंने व्यवस्था को बेहद खराब पाया. न तो छात्राओं को भोजन […]

विज्ञापन
धूंधली तसवीर. मंत्री डॉ लोईस मरांडी ने किया निरीक्षण
दुमका : कल्याणमंत्री डॉ लोईस मरांडी ने गुरुवार को कुरुवा में संचालित +2 पिछड़ी जाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया और पूर्व से मिल रही शिकायतों की स्वयं जांच की. इस दौरान उन्होंने व्यवस्था को बेहद खराब पाया. न तो छात्राओं को भोजन सही मिल रहा था और न ही छात्रवास में अन्य जरुरी सुविधायें सही ढंग से मिल रही थी.
मामले में जब मंत्री ने छात्रवास अधीक्षिका सरिता कुमारी से उपस्थिति पंजी की मांग की, तो उस उपस्थिति पंजी को लाने में छात्रवास अधीक्षिका को 20 मिनट से ज्यादा का वक्त लगा दिया, जांच की गयी, तो पाया गया कि रजिस्टर मांगे जाने के बाद उन्होंने अपने आवास में कई प्रविष्टियां की, फिर उसे लाकर दिखाया, जिसे गंभीर मामला मानते हुए मंत्री ने उक्त रजिस्टर को जब्त कर लिया.
छात्रवास अधीक्षक पर होगी कार्रवाई
मंत्री डॉ लोईस मरांडी ने कहा कि जो शिकायतें मिली थी, वे सभी शिकायत सही पायी गयी हैं. विद्यालय में छात्राओं को जो बुनियादी सुविधायें मिलनी चाहिए, वह भी नहीं दी जा रही थी. छात्रवास अधीक्षिका की भी कई शिकायत मिली थी. मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola