किसान औषधीय पौधों की खेती कर बनें आत्मनिर्भर

Published at :17 Apr 2015 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
किसान औषधीय पौधों की खेती कर बनें आत्मनिर्भर

बासुकिनाथ : कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण, आत्मा जरमुंडी प्रखंड परिसर में गुरुवार को कृषक गोष्ठी का आयोजन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक भोलानाथ राम की अध्यक्षता में हुई. जिसमें अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने प्रगतिशील किसानों से फूलों व औषधीय पौधों की खेती कर अपनी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने की बात कही. उन्होंने कहा कि कृषक मित्र किसानों को […]

विज्ञापन
बासुकिनाथ : कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण, आत्मा जरमुंडी प्रखंड परिसर में गुरुवार को कृषक गोष्ठी का आयोजन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक भोलानाथ राम की अध्यक्षता में हुई. जिसमें अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने प्रगतिशील किसानों से फूलों व औषधीय पौधों की खेती कर अपनी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने की बात कही. उन्होंने कहा कि कृषक मित्र किसानों को नयी तकनीक से खेती करने की जानकारी दें. कुएं व तालाब के आसपास किसान खेती करें.
फसल में लगने वाले बीमारी व उसके उपचार की जानकारी रखें. बीटीएम भोलानाथ राम ने कृषक मित्रों से कहा कि खरीफ मौसम में श्रीविधि तकनीक से धान की खेती करने के लिए प्रेरित करें. कहा इस तकनीक से खेती करने से ज्यादा पैदावार प्राप्त होती है. किसानों को समेकित कृषि प्रणाली अपना कर खेती करने को कहा. खेती के साथ-साथ पशुपालन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन एवं बागवानी करें.
मौसम के कारण बर्बाद हुए फसल का सही आकलन करने को कहा गया. मिट्टी जांच कराकर उर्वरक के प्रयोग करने की बात कही. मनरेगा योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में किसानों को जानकारी दिया गया. इस अवसर पर एसएमएस अमित कुमार साह, ब्रम्हदेव राय, संजय कुमार, मनोहर पंडा, कृष्णमोहन मंडल, लक्ष्मण राव, महेंद्र, नरेश मुमरू, संतोकी राय, सुबोध यादव, अशोक ठाकुर, जयराम मंडल, मोतीलाल मंडल, गोपाल यादव आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola