प्रशासन ने री-एडमिशन शुल्क लेने से किया मना

Published at :17 Apr 2015 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन ने री-एडमिशन शुल्क लेने से किया मना

दुमका : जिले के डीसी राहुल कुमार सिन्हा और डीएसइ सह आरटीइ के नोडेल पदाधिकारी मसूदी टुडू ने संयुक्त आदेश जारी कर निजी स्कूलों में ट्यूशन फी व एग्जामिनेशन फी को छोड़ कर री एडमिशन, डेवलपमेंट फी, मिसलेनियस फी लेने से मना किया है. गुरुवार को दोनों ने संयुक्त आदेश में निजी स्कूलों के संचालक, […]

विज्ञापन
दुमका : जिले के डीसी राहुल कुमार सिन्हा और डीएसइ सह आरटीइ के नोडेल पदाधिकारी मसूदी टुडू ने संयुक्त आदेश जारी कर निजी स्कूलों में ट्यूशन फी व एग्जामिनेशन फी को छोड़ कर री एडमिशन, डेवलपमेंट फी, मिसलेनियस फी लेने से मना किया है.
गुरुवार को दोनों ने संयुक्त आदेश में निजी स्कूलों के संचालक, प्रबंधक व प्रधानाध्यापक को आरटीइ की धारा 13 एवं सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में री एडमिशन शुल्क लेने से मना किया है.
आदेश में कहा गया है कि यदि पूर्व में शिक्षण शुल्क के अलावा कोई अन्य शुल्क जैसे- विकास शुल्क, री एडमिशन शुल्क एवं मिसलेनियस शुल्क के रूप में कोई राशि ली गयी है तो, उस राशि का समायोजन अगले माह में लगने वाले शिक्षण शुल्क में किया जाये. डीसी ने चेतावनी दी है कि आरटीइ का अनुपालन नहीं करने वाले विद्यालयों से स्पष्टीकरण पूछा जायेगा. नियमानुसार दंड भी लगाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola