डॉ के खाते से हुई आनलाइन अवैध खरीदारी, प्राथमिकी दर्ज

दुमका कोर्ट. शहर के जाने माने डॉक्टर दिलीप कुमार भगत के बैंक खाता से ऑनलाइन 17340 रुपये की अवैध खरीदारी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. एक्सिस बैंक में डॉक्टर एवं उनकी पत्नी के नाम से संयुक्त खाता है. एटीएम कार्ड पत्नी के नाम से है जो उनके लड़के के पास है जो […]
दुमका कोर्ट. शहर के जाने माने डॉक्टर दिलीप कुमार भगत के बैंक खाता से ऑनलाइन 17340 रुपये की अवैध खरीदारी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. एक्सिस बैंक में डॉक्टर एवं उनकी पत्नी के नाम से संयुक्त खाता है. एटीएम कार्ड पत्नी के नाम से है जो उनके लड़के के पास है जो दिल्ली में है. 12 अप्रैल को एक्सिस बैंक से डॉक्टर के मोबाइल पर फोन आया और डेबिट कार्ड लॉक कराने को कहा गया. बताया गया कि उनके खाते से अवैध निकासी हो गयी है. 15 अप्रैल को पता लगाने जब डॉक्टर बैंक गये तो पता चला कि 11 अप्रैल को यूनाइटेड किंगडम ग्रेट ब्रिटेन पिक एंड न्यू बॉड एसटी नामक कंपनी से ऑनलाइन परचेजिंग द्वारा 17340 रुपये की अवैध खरीदारी की गयी है. घटना को लेकर डॉक्टर दिलीप कुमार भगत ने नगर थाना में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध भादवि की धारा 379, 420 एवं 120बी के तहत प्राथमिकी दर्ज करयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










