राष्ट्रीय मेधा छात्रवृति में छात्रा चयनित

Published at :16 Apr 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय मेधा छात्रवृति में छात्रा चयनित

शिकारीपाड़ा:. प्रखंड के आदिवासी व पहाडि़या बहुल क्षेत्र में स्थित उच्च विद्यालय सरसाजोल से राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति में चयनित होने पर छात्रा पुतुल मंडल को प्रोत्साहित करने के लिए एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानाध्यापक असीम मंडल ने सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. प्रधानाध्यापक श्री मंडल ने बताया की पुतुल मंडल 5 […]

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा:. प्रखंड के आदिवासी व पहाडि़या बहुल क्षेत्र में स्थित उच्च विद्यालय सरसाजोल से राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति में चयनित होने पर छात्रा पुतुल मंडल को प्रोत्साहित करने के लिए एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानाध्यापक असीम मंडल ने सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. प्रधानाध्यापक श्री मंडल ने बताया की पुतुल मंडल 5 किमी दूर राजबांध से साइकिल से आकर पढ़ाई करती है. छात्रा के पिता हरिदास मंडल एक गरीब मजदूर है. बेटी की सफलता से माता पिता बहुत खुश हैं और उनकी आकांक्षा बेटी को उच्च शिक्षा दिलाने की है.—————————– चार पर छिनतई का एफआइआर दर्जशिकारीपाड़ा. सिरुवाडीह गांव के चार नामजद के विरुद्ध मारपीट व छिनतई की प्राथमिकी दर्ज की गयी. जिसके मुताबिक 15 अप्रैल को आंगनबाड़ी केंद्र बुचायाम से घर लौटने के क्रम में सुरजमूनी के भाई जोहन मुर्मू व उनकी पत्नी सुरजमुनी हेम्ब्रम के बीच अनबन होने के कारण संतोषनी हेम्ब्रम, मरियम हेम्ब्रम, सुरुजमुनी हेम्ब्रम व वालिना हेम्ब्रम ने मारपीट की तथा मोबाइल छीन ली तथा उसे पेड़ से बांध दिया. थाना में चारों के विरुद्ध कांड संख्या 42 /15 में भादवि की दफा 341, 342, 323, 379 एवं 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है.——————————कव्वाली का आयोजन शिकारीपाड़ा. नेहरू क्लब खाडू कदमा द्वारा बुधवार को कव्वाली का मुकाबला आयोजित किया गया, जिसमें कोलकाता की कव्वाला निगार परवीन व शाहजहां शबब के बीच शानदार मुकाबला हुआ. आयोजन को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी, सचिव कुतुब अंसारी, कोषाध्यक्ष मुस्तफा अंसारी, अब्दुस्सलाम डॉ आशीष वर्णवाल, सन्तु सिंह, लाल मुहम्मद, गुलाम रसूल, तमीज अंसारी, मनीर अंसारी आदि की भूमिका सराहनीय रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola