लोजपा के पूर्व प्रत्याशी व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष पर रंगदारी मांगने का आरोप

Published at :16 Apr 2015 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
लोजपा के पूर्व प्रत्याशी व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष पर रंगदारी मांगने का आरोप

रानीश्वर : शिकारीपाड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व लोजपा प्रत्याशी शिवधन मुमरू व भाजपा के रानीश्वर प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर चटर्जी व कार्यकर्ता लखीकांत मंडल व दीपेन पांडा सहित चार-पांच अन्य अज्ञात पर रंगदारी मांगने का मामला रानीश्वर थाना में दर्ज किया गया है. हंसडीहा थाना क्षेत्र के भोड़िया गांव के रहनेवाले पिकअप वैन चालक मुन्ना […]

विज्ञापन
रानीश्वर : शिकारीपाड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व लोजपा प्रत्याशी शिवधन मुमरू व भाजपा के रानीश्वर प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर चटर्जी व कार्यकर्ता लखीकांत मंडल व दीपेन पांडा सहित चार-पांच अन्य अज्ञात पर रंगदारी मांगने का मामला रानीश्वर थाना में दर्ज किया गया है.
हंसडीहा थाना क्षेत्र के भोड़िया गांव के रहनेवाले पिकअप वैन चालक मुन्ना आलम ने इन लोगों के विरुद्ध रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 14 अप्रैल को पिकअप वैन चालक मुन्ना आलम गाड़ी मालिक मोबिन अंसारी के साथ हंसडीहा से सिउड़ी जा रहा था़
इसी दौरान दुमका-सिउड़ी पथ पर महेशखाला के पास गाड़ी रोक कर उमाशंकर चटर्जी, शिवधन मुमरू, लखीकांत मंडल, दीपेन पंडा सहित चार पांच अज्ञात लोगों ने उससे पचास हजार रुपये रंगदारी की मांग की. चालक द्वारा पैसे देने में असमर्थता जताने पर उनसे गाली-गलौज की गयी व पिकअप वैन की डिक्की से पांच हजार रुपये, चालक के गले से डेढ़ भर का सोने का चेन व कलाई घड़ी छीन ली. प्राथमिकी में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर चटर्जी व लोजपा के प्रत्याशी शिवधन मुमरू को वह पहले से ही जानता है़ 15 अप्रैल को सिउड़ी से लौट कर उसने रानीश्वर थाना में मामला दर्ज कराया है़
रानीश्वर पुलिस ने थाना कांड संख्या 24/2015 में भादवि की धारा 147, 341, 323, 386, 387, 506 मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. संबंध में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर चटर्जी ने बताया कि यह हमें बदनाम करने की साजिश है. आरोप निराधार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola