बाबा साहब के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान

Published at :15 Apr 2015 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
बाबा साहब के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान

दुमका : सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष व भारत के सर्वागीण विकास में बहुमूल्य योगदान देने वाले बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती उपराजधानी दुमका में समारोहपूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर डीसी चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर विभिन्न संघ, संगठनों एवं सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा उनके विचारों को […]

विज्ञापन
दुमका : सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष व भारत के सर्वागीण विकास में बहुमूल्य योगदान देने वाले बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती उपराजधानी दुमका में समारोहपूर्वक मनायी गयी.
इस अवसर पर डीसी चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर विभिन्न संघ, संगठनों एवं सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का प्रण लिया गया.
ऑल झारखंड स्टुडेंट यूनियन के जिला अध्यक्ष संजीव दे ने कहा कि सदियों से समाज के वंचितों शोषितों व दलितों के लिए आवाज बुलंद करने में बाबा साहेब की भूमिका अहम थी. उन्होंने हमारे देश के लिए जो संविधान बनाया है, वह आज भी दूसरे देशों द्वारा अंगीकार किया जा रहा है. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय अध्यक्ष संतोष प्रकाश राही, उत्सव भगत,मनीष यादव, राहुल भंडारी, अजीत लायक, गोलू दत्ता, अनंत साह, रवि ठाकुर, दिनेश शर्मा, तरूण कुमार महतो आदि उपस्थित थे. वहीं बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र दास के नेतृत्व में डा भीम राव आंबेडकर की की जयंती मनायी गयी. पार्टी के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर डा ॅभीम राव आंबेडकर के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया.
मौके पर उपाध्यक्ष मंजू मरांडी,ब्रज नंदन भारती, स्टेफ न बेसरा, निर्मल मुमरू , मो तोफिक , निरंजन दास आदि उपस्थित थे. इधर सदान एकता परिषद् की ओर से राधेश्याम वर्मा, शिव पूजन सिंह, विजय कुमार सोनी, वरूण दास, प्रमोद दारूका, विपिन बिहारी प्रसाद, मो रौशन आदि ने जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से श्यामल किशोर सिंह के नेतृत्व में महासचिव महेश राम चंद्रवंशी, संजीव कुमार सिंह, जयप्रकाश शर्मा, संजय कुमार, प्रेम साह आदि ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
बच्चों को प्रेरणा लेने की सलाह : जामताड़ा कोर्ट . जवाहर नवोदय विद्यालय प्रांगण में डॉ भीम राव आंबेडकर की 125वीं जयंती मनायी गयी. अवसर पर नाला विधायक रविंद्रनाथ महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. श्री महतो सहित विद्यालय के प्राचार्य एके प्रसाद, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा विद्यार्थियों ने डॉ आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया. मौके पर श्री महतो और श्री प्रसाद ने उपस्थित विद्यार्थी को संबोधित करते हुए डॉ आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola