डॉ शालीग्राम के निधन पर शोक

दुमका. झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो की अध्यक्षता में बाबा साहब की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें स्वामी विश्वरूप, सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित एवं झारखंड अधिविद्य परिषद् के विशेष पदाधिकारी डॉ मदनेश्वर चौधरी ने अपने विचारों को रखा. अवसर पर झारखंड अधिविद्य […]
दुमका. झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो की अध्यक्षता में बाबा साहब की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें स्वामी विश्वरूप, सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित एवं झारखंड अधिविद्य परिषद् के विशेष पदाधिकारी डॉ मदनेश्वर चौधरी ने अपने विचारों को रखा. अवसर पर झारखंड अधिविद्य परिषद् के प्रथम अध्यक्ष डॉ शालीग्राम यादव के आकस्मक निधन पर शोक जताया गया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. ———————-चैतन्य झारखंड ने किया समारोह आयोजितदुमका. प्रावि बंदरजोरी के नवनिर्मित उभवन में चैतन्य झारखंड संस्था द्वारा बाबा साहेब की जयंती मनायी गयी. इस समारोह में नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित, जिला परिषद् सदस्य भागवत राउत, मुखिया रेणुका सोरेन, सामाजिक कार्यकर्ता संदीप जय एवं गायत्री जायसवाल आदि मौजूद थे. संस्था ने सरकारी विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के लिए चपरासी से लेकर उच्च पदाधिकारियों के बच्चों की तालिम सरकारी विद्यालय में सुनिश्चित व अनिवार्य करने की मांग की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










