बरमसिया गांव में पेयजल संकट, जनप्रतिनिधि उदासीन

Published at :14 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
बरमसिया गांव में पेयजल संकट, जनप्रतिनिधि उदासीन

प्रतिनिधि, मसलियाप्रखंड के धोबना-हरिणबहाल पंचायत के बरमसिया गांव में इनदिनों पेयजल का घोर संकट है. गांव के सुशील मिस्त्री,मिठुन मिस्त्री, गोविंद मिस्त्री,गोर्वधन मिस्त्री, विकास मिस्त्री, अशोक मिस्त्री आदि ने बताया कि यहां पर पिछडी समुदाय के 35 परिवार है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से गांव में चार चापानल गाड़ा गया था. उसमें से […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मसलियाप्रखंड के धोबना-हरिणबहाल पंचायत के बरमसिया गांव में इनदिनों पेयजल का घोर संकट है. गांव के सुशील मिस्त्री,मिठुन मिस्त्री, गोविंद मिस्त्री,गोर्वधन मिस्त्री, विकास मिस्त्री, अशोक मिस्त्री आदि ने बताया कि यहां पर पिछडी समुदाय के 35 परिवार है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से गांव में चार चापानल गाड़ा गया था. उसमें से तीन चापानल एक महीना से खराब पडा हुआ है. सिर्फ झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सीताराम मिस्त्री के दरवाजे का एक ही चापानल चालू है. गांव में एक उत्क्र मित प्राथमिक विद्यालय का चापानल भी छह महीने से खराब पडा हुआ है. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह सचिव सुभाष मिस्त्री ने बताया कि खराब पडे चापानल को मरम्मति के लिए विभाग व जनप्रतिनिधि को लिखित आवेदन देकर अवगत कराया गया है. पर अभी तक चापानल को ठीक नहीं किया गया है. जिस कारण स्कूल में पढ़ रहे 44 बच्चों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है. इस संबंध में पेयजल विभाग के कनीय अभियंता गोपाल दास ने क हा कि एक -दो दिन के भीतर खराब चापानलों क ो ठीक करा दिया जायेगा.———————फोटो-14 डीएमके /मसलिया1. युपीएस बरमसिया2. सुशील मिस्त्री3. गोविंद मिस्त्री4. मिठून मिस्त्री

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola