श्रीमद भागवत पुराण यज्ञ संपन्न/ अपने जीवन को अच्छे कार्यो में लगायें, नहीं मिलता हर जीव को मानव शरीर

Published at :13 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीमद भागवत पुराण यज्ञ संपन्न/ अपने जीवन को अच्छे कार्यो में लगायें, नहीं मिलता हर जीव को मानव शरीर

प्रतिनिधि, रामगढ़रामगढ़ के गम्हरियाहाट में आयोजित सप्ताहव्यापी श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ सोमवार को अनुष्ठानूपर्वक हवन व कलश विसर्जन के साथ संपन्न हो गया. अंतिम दिन कथा व्यास शंभु शरण जी महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण की लीला अपरंपार है. उन्होंने कहा कि मानव शरीर हर जीव को नहीं मिलता. ईश्वर ने हमें यह जीवन देकर […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रामगढ़रामगढ़ के गम्हरियाहाट में आयोजित सप्ताहव्यापी श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ सोमवार को अनुष्ठानूपर्वक हवन व कलश विसर्जन के साथ संपन्न हो गया. अंतिम दिन कथा व्यास शंभु शरण जी महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण की लीला अपरंपार है. उन्होंने कहा कि मानव शरीर हर जीव को नहीं मिलता. ईश्वर ने हमें यह जीवन देकर बहुत बड़ी कृपा बरसाई है. इसलिए हमें अहं नहीं करना चाहिए. इस जीवन को भगवान की भक्ति के साथ-साथ सेवा कार्यो में भी लगाना चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को साधु संत की अवज्ञा नहीं करनी चाहिए. भगवान की अवज्ञा होती है, तो संत बचा लेते हैं, लेकिन साधु संतों की अवज्ञा पर भगवान भी नाराज होते हैं. समापन समारोह में मुख्य यजमान मनोज कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी वीणा देवी के अलावा आयोजन समिति से जुड़े संजय कुमार ईसर, गौतम ईसर, उत्तम ईसर, उमाशंकर ईसर आदि मौजूद थे.——————-फोटोरामगढ़-भागवत 1/2——————

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola