भुईयां घटवाल चलायेंगे जनसंपर्क अभियान

दुमका . भुईयां घटवाल उत्थान समिति की समीक्षा बैठक शनिवार को जन पुस्तकालय में जगदीश सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें दिल्ली के जंतर-मंतर पर दो दिवसीय धरना कार्यक्रम किये जाने को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई और इसकी सफलता के लिए जोर-शोर से प्रचार प्रसार करने के लिए सघन जनसंपर्क अभियान चलाने का […]
दुमका . भुईयां घटवाल उत्थान समिति की समीक्षा बैठक शनिवार को जन पुस्तकालय में जगदीश सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें दिल्ली के जंतर-मंतर पर दो दिवसीय धरना कार्यक्रम किये जाने को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई और इसकी सफलता के लिए जोर-शोर से प्रचार प्रसार करने के लिए सघन जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने घटवाल घटवार जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में पुन: जोड़ने के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से कार्रवाई कराने के प्रयास के लिए गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे के प्रति आभार जताया. मौके पर टेकलाल राय, जीवन कुमार राय, निरंजन सिंह, बिहारी राय, बालेश्वर सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










