निविदा रद्द करने की मांग

दुमका . झारखंड लोकल बॉडीज इंपलाइज फेडरेशन के सचिव विजय कुमार ने नगर पर्षद द्वारा सफाई कार्य का जिम्मा स्वयं सेवी संस्था को सौंपे जाने का विरोध किया है. उन्होंने उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा को एक आवेदन देकर नगर पर्षद द्वारा निकाली गयी सूचना को रद्द करने की मांग की है. उन्होंने उपायुक्त को दिये […]
दुमका . झारखंड लोकल बॉडीज इंपलाइज फेडरेशन के सचिव विजय कुमार ने नगर पर्षद द्वारा सफाई कार्य का जिम्मा स्वयं सेवी संस्था को सौंपे जाने का विरोध किया है. उन्होंने उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा को एक आवेदन देकर नगर पर्षद द्वारा निकाली गयी सूचना को रद्द करने की मांग की है. उन्होंने उपायुक्त को दिये आवेदन में बताया है कि पूर्व में भी रांची में नगर निगम द्वारा निविदा निकाल कर ए टू जेड कंपनी को सफाई का जिम्मा दिया गया था, लेकिन उस कंपनी द्वारा सफाई कार्य नहीं किया गया. सफाई के नाम पर लूट-खसोट व भ्रष्टाचार फैलाया गया. उन्होंने कहा है कि अगर नगर पर्षद द्वारा निकाली गई निविदा रद्द नहीं की जाती है, तो आक्रोशित सफाई कर्मी चरणबद्ध आंदोलन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










