ओके ::: एनपीएस दुधानी का खुला ताला

Published at :10 Apr 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओके :::  एनपीएस दुधानी का खुला ताला

रामजीवन खिरहर की हुई प्रतिनियुक्तिप्रतिनिधि, जामा प्रखंड के आसनसोल कुरूवा पंचायत स्थित दुधानी गांव का नव प्राथमिक विद्यालय का ताला शुक्रवार को खोला गया. इस स्कूल में जड़ा गया ताला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी वंदना कुमारी सिंह, मुखिया महारानी पावरिया, बीपीओ आनंद मुर्मू एवं ग्रामीण अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के समक्ष खोला […]

विज्ञापन

रामजीवन खिरहर की हुई प्रतिनियुक्तिप्रतिनिधि, जामा प्रखंड के आसनसोल कुरूवा पंचायत स्थित दुधानी गांव का नव प्राथमिक विद्यालय का ताला शुक्रवार को खोला गया. इस स्कूल में जड़ा गया ताला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी वंदना कुमारी सिंह, मुखिया महारानी पावरिया, बीपीओ आनंद मुर्मू एवं ग्रामीण अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के समक्ष खोला गया. इसके बाद सभी अधिकारियों, मुखिया व ग्रामीणों ने एक बैठक की और दोनों पारा शिक्षिकाओं के बरखाश्तगी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया. बैठक में तत्काल प्रभाव से सिकटिया के केंदुवाटांड़ गांव के नव प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रामजीवन खिरहर की प्रतिनियुक्ति की गयी.इस अवसर पर राधेश्याम खिरहर, गया प्रसाद साह, जेपी यादव, एसएमसी की उपाध्यक्ष सुनीता देवी, आनंदी खिरहर, घनश्याम खिरहर के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण अभिभावक मौजूद थे. क्या है मामला : प्रखंंड के आसनसोल कुरूवा स्थित दुधानी नव प्राथमिक विद्यालय की दो पारा शिक्षिकाओं व ग्रामीणों के बीच कुछ विवाद शुरू हुआ था. जिसके बाद गामीणों ने बच्चों को स्कूल जाने से मना कर दिया. इसके बाद स्कूल आरंभ कराने की पहल की गई और एक पारा शिक्षिका को हटाकर किसी दूसरी शिक्षिका की प्रतिनियुक्ति कर दी गई. बाद में फिर उसी पारा शिक्षिका का पदस्थापन यहां करा दिया, इसके बाद फिर से विवाद बढ़ गया और स्कूल बंद हो गया. बुधवार को प्रभात खबर में विद्यालय के तीन महीने से बंंद होने की खबर छपी थी, जिसके बाद गुरुवार को जिला शिक्षा अधीक्षक मसुदी टुडू ने इसे फिर से चालू कराने का आदेश दिया था. ………………………..फोटो 10 जामा 1 व 2विद्यालय का ताला खोलते अधिकारी एवं बैठक करते अधिकारी व ग्रामीण.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola