बाल अधिकार व सुरक्षा को लेकर बैठक आज

Published at :10 Apr 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
बाल अधिकार व सुरक्षा को लेकर बैठक आज

दुमका. बाल अधिकार एवं बाल सुरक्षा के उद्देश्य को लेकर शनिवार को रेड क्रॉस भवन में एक बैठक की जायेगी. रेड क्रास सोसाइटी एवं बाल सखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस बैठक में सड़कों के कामकाजी, कैदी व बाल व्यापार के शिकार बच्चों के पुनर्वास को लेकर चर्चा की जायेगी. बाल सखा […]

विज्ञापन

दुमका. बाल अधिकार एवं बाल सुरक्षा के उद्देश्य को लेकर शनिवार को रेड क्रॉस भवन में एक बैठक की जायेगी. रेड क्रास सोसाइटी एवं बाल सखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस बैठक में सड़कों के कामकाजी, कैदी व बाल व्यापार के शिकार बच्चों के पुनर्वास को लेकर चर्चा की जायेगी. बाल सखा के परियोजना समन्वयक पिजुष सेन गुप्ता ने बताया कि ऐसे बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने एवं किशोर न्याय की सही अनुपालन की अनुशंसा करना है. परियोजना समन्वयक श्री सेनगुप्ता ने बताया कि गैर सरकारी संस्था बाल सखा सन 1984 से बाल अधिकार की रक्षा के लिए बिहार व झारखंड में कार्य रही है. यह संस्था कामकाजी, कैदी व बाल व्यापार के शिकार बच्चों का पुनर्वास व समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola