स्थानीय नीति की मांग को लेकर ग्राम प्रधानों ने दिया धरना

रानीश्वर. स्थानीयता नीति की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्राम प्रधानों ने प्रखंड विकास कार्यालय के सामने धरना दिया़ धरना को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान सुमन राय ने कहा कि राज्य गठन के 14 साल बीत जाने के बावजूद सरकार द्वारा स्थानीय नीति नहीं बना पाना दुभार्ग्यपूर्ण है. स्थानीयता के नाम सरकार व विभिन्न […]
रानीश्वर. स्थानीयता नीति की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्राम प्रधानों ने प्रखंड विकास कार्यालय के सामने धरना दिया़ धरना को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान सुमन राय ने कहा कि राज्य गठन के 14 साल बीत जाने के बावजूद सरकार द्वारा स्थानीय नीति नहीं बना पाना दुभार्ग्यपूर्ण है. स्थानीयता के नाम सरकार व विभिन्न राजनैतिक दल सिर्फ राजनीति कर रही है़ जिससे आदिवासी व मूलवासी लाभ पाने से वंचित हो रहे हैं़ यहां सरकारी नौकरी का लाभ पड़ोसी राज्य के युवक ले रहे हैं़ धरना को रूसोराम बास्की, कुशल हांसदा, नारायण पाल आदि ने संबोधित किया. वहीं धरना के बाद मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










