/'/रकैम्पस// छह कॉलेजों में मनेगा संताली साहित्य दिवस

दुमका: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के एसपी कॉलेज, एसपी महिला कॉलेज, बीएसके कॉलेज बरहरवा, केकेएम कॉलेज पाकुड़, साहेबगंज कॉलेज साहेबगंज एवं गोड्डा कॉलेज गोड्डा के छात्रों ने गुरूवार को प्रति कुलपति डा सत्यनारायण मुंडा से मिलकर 37 वां संताली साहित्य दिवस 11 अप्रैल को मानने के लिए विश्वविद्यालय से राशि की मांग की है. इधर […]
दुमका: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के एसपी कॉलेज, एसपी महिला कॉलेज, बीएसके कॉलेज बरहरवा, केकेएम कॉलेज पाकुड़, साहेबगंज कॉलेज साहेबगंज एवं गोड्डा कॉलेज गोड्डा के छात्रों ने गुरूवार को प्रति कुलपति डा सत्यनारायण मुंडा से मिलकर 37 वां संताली साहित्य दिवस 11 अप्रैल को मानने के लिए विश्वविद्यालय से राशि की मांग की है. इधर एससी हॉस्टल के छात्रों ने आंबेदकर जयंती मनाने के लिए राशि प्रदान करने का अनुरोध किया है. जिसे प्रति कुलपति डा मुंडा ने अपनी सहमति प्रदान कर समुचित राशि उपलब्ध कराने का निर्देश कुलसचिव को दिया. मौके पर कुलसचिव डा पीके घोष, छात्र अधिष्ठाता कल्याण विनोद कुमार झा, इग्निशियस मरांडी आदि उपस्थित थे…………………………………..विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षकों से की अपीलदुमका: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा पीके घोष ने स्कुमूटा द्वारा सामूहिक अवकाश एवं धरना प्रदर्शन के ऐलान पर अपील जारी की है तथा परीक्षा अधिनियम 1981 के प्रावधान व सीडब्लूजेसी 10256/1995 मेेेेेेेेेेेेेेेेेेें उच्च न्यायालय पटना द्वारा पारित न्यायादेश के आलोक में सभी शिक्षकों से अनुरोध किया है कि छात्रहित में वे सामूहिक अवकाश से संबंधित निर्णय को वापस ले, ताकि छात्र छात्राओं की परीक्षा सुचारू रूप ली जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










