बनियारा में तनावपूर्ण स्थिति
दुमका : हंसडीहा थाना क्षेत्र के बनियारा गांव में कब्रिस्तान घेराबंदी को लेकर उपजे विवाद में हिंसक झड़प से इलाके में तनाव व्याप्त है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निबटने के लिए पुलिस–प्रशासन के अधिकारी लगातार नजर बनाये हुए हैं. डीएसपी रामगहन उरांव के साथ–साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सुलेमान मुंडरी शाम तक कैंप किये रहे. […]
दुमका : हंसडीहा थाना क्षेत्र के बनियारा गांव में कब्रिस्तान घेराबंदी को लेकर उपजे विवाद में हिंसक झड़प से इलाके में तनाव व्याप्त है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निबटने के लिए पुलिस–प्रशासन के अधिकारी लगातार नजर बनाये हुए हैं.
डीएसपी रामगहन उरांव के साथ–साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सुलेमान मुंडरी शाम तक कैंप किये रहे. प्रखंडकर्मी केके सरकार व अरुण कुमार ठाकुर को बतौर मजिस्ट्रेट घटनास्थल पर तैनात किया गया है.
परिचालन रहा ठप
इस हिंसक झड़प के दौरान लाठी–डंडे चलते देख वाहनों का आवागमन ठप हो गया. जो वाहन जहां थे, वहीं रुक गये. सड़क पर वाहनों की कतार लग गयी. जाम में कई कांवरिया वाहन भी घंटो फंसे रहे. यात्रियों से भी कुछ लोगों की नोकझोक हुई. पुलिस–प्रशासन ने इस दौरान बीच–बचाव का भी प्रयास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










