भाजपा के प्रदेश सदस्यता प्रभारी अनंत ओझा पहुंचे दुमका

कार्यकर्ताओं संग की अभियान की समीक्षाप्रतिनिधि, दुमकाभारतीय जनता पार्टी की बैठक रविवार को उपाध्यक्ष महेश कुमार गण की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष सह सदस्यता प्रभारी अनंत ओझा ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की. श्री ओझा ने 11 अप्रैल को रांची के हरमु मैदान में आयोजित कार्यकर्ता समागम में बड़ी […]
कार्यकर्ताओं संग की अभियान की समीक्षाप्रतिनिधि, दुमकाभारतीय जनता पार्टी की बैठक रविवार को उपाध्यक्ष महेश कुमार गण की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष सह सदस्यता प्रभारी अनंत ओझा ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की. श्री ओझा ने 11 अप्रैल को रांची के हरमु मैदान में आयोजित कार्यकर्ता समागम में बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराने का आह्वान किया. उन्होंने विश्व में सबसे ज्यादा सदस्यों वाली पार्टी बनने पर हर्ष जताते हुए बताया कि रांची में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता समागम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे और सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन भी देंगे. उन्होंने जिला, मंडल, मोरचा, प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सक्रिय सदस्य, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, स्थानीय विधायक, सांसद, जिला परिषद सदस्य, वार्ड सदस्यों को रांची आकर समागम को सफल बनाने की अपील की. मौके पर निवास मंडल, अभयकांत प्रसाद, केदार मंडल, निरोज बैरा, मृणाल मिश्रा, मनोज साह, सौरभ केशरी, संतोष कुमार, कृष्ण मुरारी सिंह, गरीब दास, अमित रक्षित, रवि शंकर मंडल, ममता साह, प्रिया रक्षित, विशु टुडू, शरीक आलम, पंकज वर्मा, रामचंद्र खिरहर के अलावा सभी अध्यक्ष, महामंत्री, सदस्यता प्रभारी, सह प्रभारी, मोरचा के जिलाध्यक्ष आदि मौजूद थे. ………………………………5 दुमका 7
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










