ऑटो से गिरकर युवक जख्मी

प्रतिनिधि, सरैयाहाटदेवघर-गोड्डा मुख्य मार्ग स्थित सरैयाहाट थाना के मरकुंडा गांव के निकट ऑटो से गिर कर एक 30 वर्षीय युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया. जिसका इलाज स्थानीय ग्रामीण द्वारा सरैयाहाट अस्पताल में कराया गया. प्राथमिक उपचार के उपरांत गंभीर चोट की वजह से चिकित्सक ने उसे दुमका रेफर कर दिया. उक्त युवक पोडै़याहाट […]
प्रतिनिधि, सरैयाहाटदेवघर-गोड्डा मुख्य मार्ग स्थित सरैयाहाट थाना के मरकुंडा गांव के निकट ऑटो से गिर कर एक 30 वर्षीय युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया. जिसका इलाज स्थानीय ग्रामीण द्वारा सरैयाहाट अस्पताल में कराया गया. प्राथमिक उपचार के उपरांत गंभीर चोट की वजह से चिकित्सक ने उसे दुमका रेफर कर दिया. उक्त युवक पोडै़याहाट थाना के दीपना गांव का रहने वाला है. बताया गया कि उक्त युवक सरैयाहाट के जमुनिंया गांव मामा के घर से एक युवती के साथ ऑटो पर सवार होकर अपने घर वापस आ रहा था. इसी दौरान यह हादसा हो गया. घटना स्थल से ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया.-फोटो-सरैयाहाट–
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










