स्कूलों को न बनाया जाय धन अर्जन का साधन//

Updated at :01 Apr 2015 10:03 PM
विज्ञापन
स्कूलों को न बनाया जाय धन अर्जन का साधन//

अभाविप ने एसोसियेशन को सौंपा ग्यारह सूत्री मांगपत्ररी एडमिशन बंद कराने की मांगप्रतिनिधि, दुमका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष केपी सिंह से मिले. कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह को निजी विद्यालयों द्वारा अपनाये जा रहे मनमाने रवैये के खिलाफ एक मांग पत्र सौंपा और री […]

विज्ञापन

अभाविप ने एसोसियेशन को सौंपा ग्यारह सूत्री मांगपत्ररी एडमिशन बंद कराने की मांगप्रतिनिधि, दुमका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष केपी सिंह से मिले. कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह को निजी विद्यालयों द्वारा अपनाये जा रहे मनमाने रवैये के खिलाफ एक मांग पत्र सौंपा और री एडमिशन फी को बंंद करने की मांग की. कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यालय को ज्ञान बांटने का केंद्र रहने दिया जाय न कि इसे धन अर्जन का साधन बनाया जाय. परिषद के कार्यकर्ताओं ने सौंपे गये मांग पत्र में डवलपमेंट फी के नाम पर लिए जा रहे शुल्क को समाप्त करने, स्कूलों में कॉपी, किताब, जूता, मोजा, ड्रेस आदि की बिक्री समाप्त करने और सत्र शुरू होने के तीन माह पूर्व पुस्तकों की सूची बाजार में उपलब्ध कराने, मासिक ट्यूशन फी कम कर इसमें एकरूपता लाने, प्रत्येक वर्ष पाठ्यक्रम के पुस्तकों को नहीं बदलने, स्कूल बस में सरकार द्वारा निर्धारित दूरी के अनुसार किराया लेने तथा सीट क्षमता के मुताबिक छात्रों को बैठाने व एक शिक्षक की प्रतिनियुक्ति करने, शिक्षा का अधिकार कानून के तहत छात्र शिक्षक अनुपात का पालन करने, बीपीएल परिवार के बच्चों का 25 प्रतिशत नामांकन अनिवार्य रूप से लेने, प्रत्येक वर्ष कार्यरत शिक्षक व कर्मचारी के वेतन में वृद्धि करने, उस विद्यालय के शिक्षकों द्वारा छात्रों को होम ट्यूशन देने पर रोक लगाने एवं बीपीएड डिग्री शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग शामिल है. प्रतिनिधिमंडल में नगर सह मंत्री डाक्टर राय, नगर मंत्री मनीष कुमार, रोनित कुमार, प्रदेश सह मंत्री गुंजन मरांडी, विश्वविद्यालय संयोजक रवि कुमार, गोलू कुमार आदि शामिल थे. ……………………………..फोटो1-दुमका-एबीवीपीप्रमंडलीय अध्यक्ष केपी सिंह को ज्ञापन सौंपते परिषद् कार्यकर्ता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola