राष्ट्रीय व्यापार सह पुस्तक मेला का हुआ उदघाटन

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड महोत्सव के तहत दस दिवसीय राष्ट्रीय व्यापार सह पुस्तक मेला का उदघाटन बुधवार को मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार व नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित ने दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर किया. उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने मेले की सराहना की और कहा कि ऐसे मेले का […]
प्रतिनिधि, दुमका झारखंड महोत्सव के तहत दस दिवसीय राष्ट्रीय व्यापार सह पुस्तक मेला का उदघाटन बुधवार को मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार व नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित ने दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर किया. उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने मेले की सराहना की और कहा कि ऐसे मेले का आयोजन हर वर्ष होना चाहिए ताकि विद्यार्थी इससे लाभांवित हो सके. दस दिनों तक शहर के यज्ञ मैदान में चलने वाले इस मेला प्रांगण में दोपहर बाद मेहंदी रचाओ व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. उद्घाटन समारोह में निदेशक सुशील उपाध्याय, प्रभारी संजय कुमार गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद साह, एमके सिन्हा, राजू गुप्ता, अनिल, अंकित, एके तिवारी आदि मौजूद थे……………………..1-दुमका- पुस्तक मेला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










