कुमिरदहा के ग्रामीणों ने रोका पुल निर्माण कार्य

Updated at :01 Apr 2015 10:03 PM
विज्ञापन
कुमिरदहा के ग्रामीणों ने रोका पुल निर्माण कार्य

रानीश्वर. मसानजोर से महेशखाला पथ के बीच कुमिरदहा गांव के बस पड़ाव के पास निर्माणाधीन पुल निर्माण कार्य ग्रामीणों ने रोक दिया है़ ग्रामीणों का कहना है कि पथ पर 12 मीटर चौड़ा पुल का निर्माण कराया जा रहा है़ बिना डायवर्सन के पुल निर्माण कार्य बनाने के कारण सड़क को आधा काट कर पहले […]

विज्ञापन

रानीश्वर. मसानजोर से महेशखाला पथ के बीच कुमिरदहा गांव के बस पड़ाव के पास निर्माणाधीन पुल निर्माण कार्य ग्रामीणों ने रोक दिया है़ ग्रामीणों का कहना है कि पथ पर 12 मीटर चौड़ा पुल का निर्माण कराया जा रहा है़ बिना डायवर्सन के पुल निर्माण कार्य बनाने के कारण सड़क को आधा काट कर पहले एक तरफ पुल बनाया जा रहा है़ एक तरफ पुल निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दूसरी तरफ पुल बनाया जा रहा है कुमिरदहा बस पड़ाव के पास पथ के दक्षिण छोर पर पहले पांच मीटर चौड़ा पुल बनाया गया है़ जबकि उत्तर पर सात मीटर चौड़ा पुल बनाने के लिए नींव खोदा गया है़ ग्रामीणों का कहना है कि पथ पर यदि 12 मीटर चौड़ा पुल निर्माण कराया जाना है तो पथ के मध्य स्थल से छह-छह मीटर चौड़ा कर क्यों नहीं पुल बनाया गया़ गांव के बीच पथ पर पुल निर्माण के लिए एक तरफ पांच मीटर चौड़ा दूसरी ओर सात मीटर चौड़ा नींव काटने से किसी का घर टूट रहा है तो किसी का घर सुरक्षित रह जाता है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola