दो दिनों से ठप है जलापूर्ति
– आनंद जायसवाल – बदहाल हो गया दुमका का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट दुमका : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता मंगल पूर्त्ति ने बताया कि कुछ दिनों से बिजली की समस्या और विद्युतापूर्ति लाइन में फॉल्ट के कारण बास्कीचक में इंटेकवेल से कुरुवा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पानी पंप करने की व्यवस्था प्रभावित हो […]
– आनंद जायसवाल –
बदहाल हो गया दुमका का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
दुमका : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता मंगल पूर्त्ति ने बताया कि कुछ दिनों से बिजली की समस्या और विद्युतापूर्ति लाइन में फॉल्ट के कारण बास्कीचक में इंटेकवेल से कुरुवा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पानी पंप करने की व्यवस्था प्रभावित हो गयी है.
शुक्रवार की सुबह इसे दुरुस्त करने का प्रयास भी हुआ, लेकिन वह सफल नहीं हुआ. इधर बिजली लाइन में कुछ खराबी की वजह से बार–बार फ्यूज उड़ जा रहा है, लिहाजा आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गयी है. श्री पूर्ति ने बताया कि कोलकाता से कुछ पार्ट्स एवं तकनीशियन को बुलाया गया है. वे खुद भी कार्य की निगरानी रख रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










