भूमि देने पर भी नहीं मिला मुआवजा
शिकारीपाड़ा : प्रखंड के मोहुलपहाड़ी पंचायत के करमाटांड़ मौजा में रेलवे द्वारा अधिग्रहित 180 एकड़ भूमि का मुआवजा नहीं मिलने से ग्रामीणों में उत्पन्न असंतोष व विवाद को सुलझाने के लिए एक ग्राम सभा मंगलवार को गांव के प्रधान मो करीम अंसारी की अध्यक्षता में की गयी. जिसमें संबंधित चार रैयतों में जमाबंदी नं 5 […]
शिकारीपाड़ा : प्रखंड के मोहुलपहाड़ी पंचायत के करमाटांड़ मौजा में रेलवे द्वारा अधिग्रहित 180 एकड़ भूमि का मुआवजा नहीं मिलने से ग्रामीणों में उत्पन्न असंतोष व विवाद को सुलझाने के लिए एक ग्राम सभा मंगलवार को गांव के प्रधान मो करीम अंसारी की अध्यक्षता में की गयी.
जिसमें संबंधित चार रैयतों में जमाबंदी नं 5 के मंगल मुमरू, जमाबंदी नं 10 के सफारूद्दीन मिया तथा अफताबुद्दीन मिया उपस्थित हुए. जमाबंदी नं 33 के गौतम मंडल व जगन्नाथ मंडल इस सभा में उपस्थित नहीं हुए.
जिला भू–अर्जन पदाधिकारी सुधीर वाड़ा ने रैयतों को दो माह में मुआवजा भुगतान कराने का आश्वासन दिया. इस सभा में रेलवे के प्रतिनिधि सहायक अभियंता सलिल चक्रवर्ती, अंचलाधिकारी सुखेन सोरेन, बीडीओ आबिद हुसैन, मोहुलपहाड़ी पंचायत के मुखिया धनमुनी सोरेन, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, मनरेगा एई अनंत लाल भंडारी तथा पुलिस बल तैनात थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










