साक्ष्य के अभाव में बरी हुआ यौन शोषण का आरोपित

Updated:
विज्ञापन

दुमका कोर्ट : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण के मामले में आरोपी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विद्युत अंबष्ठ ने बताया कि मसलिया थाना क्षेत्र के मनहरचक की एक युवती ने 15 मई 2011 को भादवि की […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण के मामले में आरोपी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया.

बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विद्युत अंबष्ठ ने बताया कि मसलिया थाना क्षेत्र के मनहरचक की एक युवती ने 15 मई 2011 को भादवि की दफा 376 के तहत सुग्गापहाड़ी के हपन टुडू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. युवती की शिकायत थी कि हपन ने सिर्फ शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया, बल्कि दूसरी लड़की से शादी भी करना चाहा.

न्यायालय में विचारण के दौरान आठ गवाहोंका बयान दर्ज हुआ था, इससे पूर्व आरोपी को स्थानीय अदालत से जमानत नहीं मिली थी. दो बार उच्च न्यायालय ने भी उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola