90 हजार कांवरियों ने किया जलाभिषेक
बासुकिनाथ : विश्व प्रसिद्ध श्रवणी मेला के 22वें दिन बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. चार बजे भोर से ही मंदिर प्रांगण, शिवगंगा घाट व मेला परिसर कांवरिया से पटा रहा. मंदिर प्रबंधन के अनुसार 90 हजार कांवरियों ने बाबा फौजदारीनाथ पर जलार्पण कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की. मंदिर […]
बासुकिनाथ : विश्व प्रसिद्ध श्रवणी मेला के 22वें दिन बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. चार बजे भोर से ही मंदिर प्रांगण, शिवगंगा घाट व मेला परिसर कांवरिया से पटा रहा. मंदिर प्रबंधन के अनुसार 90 हजार कांवरियों ने बाबा फौजदारीनाथ पर जलार्पण कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर बाबा के जयकारे से गुंजता रहा.
सोमवार को बैद्यनाथधाम में बाबा का जलाभिषेक करने के बाद कांवरियों की भारी भीड़ देर रात तक बासुकिनाथ पहुंची. महिला श्रद्धालुओं ने भी कतारबद्ध होकर बाबा पर जलार्पण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










