सड़क व पुल निर्माण में लायें तेजी

Updated:
विज्ञापन

आयुक्त ने की एडीबी संपोषित परियोजना की प्रगति की समीक्षा, कहा दुमका : सड़कें विकास की गति तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इससे आर्थिक विकास के नये आयाम खुलते हैं. यह बात प्रमंडलीय आयुक्त अशोक कुमार मिश्र ने एशियन डेवलपमेंट बैंक संपोषित गोविंदपुर–साहिबगंज पथ परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक में कही. इसमें […]

विज्ञापन

आयुक्त ने की एडीबी संपोषित परियोजना की प्रगति की समीक्षा, कहा

दुमका : सड़कें विकास की गति तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इससे आर्थिक विकास के नये आयाम खुलते हैं. यह बात प्रमंडलीय आयुक्त अशोक कुमार मिश्र ने एशियन डेवलपमेंट बैंक संपोषित गोविंदपुरसाहिबगंज पथ परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक में कही.

इसमें श्री मिश्र ने विभिन्न स्थानों पर शिथिल पड़े निर्माण में तेजी लाने तथा भू अर्जन से संबंधित प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया. पैकेजएक के सहायक निदेशक ने बताया कि जामताड़ा से नारायणपुर तक पड़ने वाले चार पुल में से तीन पुल का निर्माण पूरा कर लिया गया है. जबकि 15 में से आठ छोटे पुलों को पूरा किया गया है. सात छोटे पुल के निर्माण की प्रक्रिया जारी है.

पैकेज एक में 80.77 किमी की लंबाई के विरुद्ध 65 किमी का काम पूरा कर लिया गया है. आयुक्त ने इस पैकेज की लंबित योजनाओं को 31 अगस्त तक पूरा कराने को कहा. पैकेजदो में 33 किमी तक पीचिंग का कार्य पूरा कराया गया है. यूटिलिटी शिफ्टिंग का बचा हुआ कार्य श्रावणी मेला के बाद शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया गया. पैकेजतीन में 22 छोटे पुलियों का निर्माण होना है, जिनमें से 13 बन गये हैं, एक बड़ा पुल वन विभाग से अनापत्ति नहीं मिल पाने के कारण लंबित है.

मामले में साहिबगंज पाकुड़ के डीसी को निर्देश दिया गया कि वे भूअर्जन की समस्या का अविलंब समाधान करें. पैकेजचार में 49.60 किमी लंबे पथ में बरहेट संताली बांझी गांव में भू अर्जन से संबंधित समस्या अब भी विद्यमान है. आयुक्त ने कॉमन प्रोपर्टी र्सिसोर्सेज की शिफ्टिंग के लिए पैकेजचार के सहायक निदेशक को उचित कार्रवाई करने तथा संवेदक एजेंसी को संसाधनों को मोबिलाइज करने का भी निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola