हिजला मेला : दौड़ में मनोज व अर्जुन ने मारी बाजी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :22 Feb 2015 7:21 AM
विज्ञापन

दुमका : जनजातिय हिजला मेला महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को मेला प्रांगण में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया. जिसमें 50 मीटर, 100 मीटर दौड़, जलेबी दौड़, बोरा दौड़, बलून प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. 50 मीटर की दौड़ में मनोज बास्की ने प्रथम, राजकिशोर हांसदा ने द्वितीय, अर्जुन हांसदा ने तृतीय स्थान प्राप्त […]
विज्ञापन
दुमका : जनजातिय हिजला मेला महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को मेला प्रांगण में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया. जिसमें 50 मीटर, 100 मीटर दौड़, जलेबी दौड़, बोरा दौड़, बलून प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
50 मीटर की दौड़ में मनोज बास्की ने प्रथम, राजकिशोर हांसदा ने द्वितीय, अर्जुन हांसदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि 100 मीटर की दौड़ में अर्जुन हांसदा, नरेश सोरेन ने द्वितीय, करण मुमरू ने तृतीय स्थान, जलेबी दौड़ में संजय किस्कू ने प्रथम, आशीष हेंब्रम ने द्वितीय, लल्लू मुमरू ने तृतीय स्थान, बोरा दौड़ में रंजन हेंब्रम ने प्रथम, दिनेश हांसदा ने द्वितीय, विशाल हांसदा ने तृतीय, तीन पैर की दौड़ में विशाल हांसदा व प्रमोद हेंब्रम ने प्रथम, विलियम मुमरू व शलीम हेंब्रम ने द्वितीय, सूरज सोरेन व शिवबाबू हेंब्रम ने तृतीय तथा बलून प्रतियोगिता में लल्लू मुमरू ने प्रथम, रंहन हेंब्रम ने द्वितीय व नरेश सोरेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. मौके पर मुख्य रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी सतीश चंद्र सिंकू, डीपीआरओ प्रभात शंकर, डॉ रामवरण चौधरी के अलावे खेलकूद समिति के सदस्य उमाशंकर चौबे, वरूण कुमार, दिनेश प्रसाद, विद्यापति झा, अरविंद साह, शैलेंद्र सिन्हा, सुमिता सिंह, वंदना श्रीवास्तव, देवानंद सोरेन, दीपक कुमार झा, विमल भूषण गुहा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










