निकाय प्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने चलाया/ स्वच्छ भारत को लेकर जागरुकता अभियान

प्रतिनिधि , दुमकानगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूरे शहर में जन जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत लोगों से निजी आवास एवं दुकानों के कूड़े कचरों को नाला एवं रोड पर नहीं फेंकते हुए चलंत ट्रैक्टर में डालने का अनुरोध किया. साथ ही लोगों से पॉलिथिन नहीं […]
प्रतिनिधि , दुमकानगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूरे शहर में जन जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत लोगों से निजी आवास एवं दुकानों के कूड़े कचरों को नाला एवं रोड पर नहीं फेंकते हुए चलंत ट्रैक्टर में डालने का अनुरोध किया. साथ ही लोगों से पॉलिथिन नहीं इस्तेमाल करने के लिए अनुरोध किया गया. शहर को स्वच्छ एवं सुंदर रखने के लिए नगर परिषद द्वारा प्रतिदिन ट्रैकटर मैन रोड एवं विभिन्न मागोंर् पर चलाये जा रहे हैं.उक्त स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से कार्यपालक पदाधिकारी डॉ ज्योति कुमार सिंह, सहायक अभियंता रहमान, वार्ड पार्षद बिनोद लाल, महेश राम चंद्रवंशी, इंदु देवी, कृष्णा देवी, पवन केशरी, तरुण साह, दीपक स्वर्णकार, मनोज दारुका, शोभा राउत, अरबी खातुन, नरेंद्र साह,सोनी हेम्ब्रम एवं कार्यालय कर्मचारी लेखापाल सहदेव मंडल, खजांची अरुण कुमार दे, प्रशाखा पदाधिकारी रवि प्रकाश, अमीन बादल, कम्पुटर अपरेटर शिशिर कुमार, कुमारी नीलम, ज्योति कुमारी, रेखा, संतोषी आदि गण मौजूद थे.————————21-दुमका 10
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










