ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

प्रतिनिधि, दुमका विश्व बैंक संपोषित ग्रामीण जलापूर्ति एवं स्वच्छता परियोजना के अंतर्गत शनिवार को पंचायत भवन पेटसार में करमकित्ता तारणी योजना के तहत 16 ग्रामों के जल एवं स्वच्छता समिति का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पेेटसार पंचायत की मुखिया सुनीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पेटसार पंचायत के 9 गावों […]
प्रतिनिधि, दुमका विश्व बैंक संपोषित ग्रामीण जलापूर्ति एवं स्वच्छता परियोजना के अंतर्गत शनिवार को पंचायत भवन पेटसार में करमकित्ता तारणी योजना के तहत 16 ग्रामों के जल एवं स्वच्छता समिति का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पेेटसार पंचायत की मुखिया सुनीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पेटसार पंचायत के 9 गावों के ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य, मुखिया एवं भालकी पंचायत के सात गांवों के ग्राम जल एव स्वच्छता समिति के सदस्य व मुखिया अरुण मोदी उपस्थित थे. कार्यक्रम में मुखिया श्रीमती देवी नेे बासुकिनाथ क्षेत्र के एसडीओ का स्वागत किया. एसडीओ ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को ग्रामीण पेयजलापूर्ति एवं स्वच्छता परियोजना के गतिविधियों की जानकारी दी. डीपीएमसी के परियोजना प्रबंधक नवीन मिश्र ने पेयजल स्वच्छता, एवं ठोस तरल कचरा प्रबंधन की आवश्यकता पर परियोजना प्रदत्त गतिविधियों की जानकारी दी. कार्यक्रम में विकेंद्रीकरण, पंचायत की भूमिका, सामुदायिक सहभागिता, बहुग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के गठन, संरचना, दायित्व, समिति के वित्तीय प्रबंधन, जल सहिया की भूमिका आदि की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम का संचालन परियोजना प्रबंधन इकाई के मुकेश झा ने किया. मौके पर वित्तीय विशेषज्ञ अभिषेक, डीपीएमसी के विशेषज्ञ विपीन विमल टोप्पो, जरमुंडी के जूनियर इंजीनियर सुरेश यादव, रवि राठौर, शैलेश पाठक, आदि मौजूद थे. …………………फोटो21 दुमका 20, 21कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी एवं उपस्थित लोग.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










