कल्याण मंत्री से मिला माध्यमिक शिक्षकों का शिष्टमंडल

प्रतिनिधि, दुमका अपनी विभिन्न मांगों को लेकर झारखंंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का एक शिष्टमंडल शनिवार को कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी से मिला. प्रमंडलीय संयोजक दिलीप कुमार झा व राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो के नेतृत्व में मंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए एक मांग पत्र भी सौंपा है. इसमें राज्यकीयकृत […]
प्रतिनिधि, दुमका अपनी विभिन्न मांगों को लेकर झारखंंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का एक शिष्टमंडल शनिवार को कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी से मिला. प्रमंडलीय संयोजक दिलीप कुमार झा व राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो के नेतृत्व में मंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए एक मांग पत्र भी सौंपा है. इसमें राज्यकीयकृत उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व सहायक शिक्षकों को 24 वर्षों की सेवा के बाद प्रवरण वेतनमान देने, राज्य में संचालित 281 अनुदानित व स्थापना अनुमति प्राप्त उच्च विद्यालयों का अविलंब सरकारीकरण करने, एनसीसी के लिए दुमका में हेडक्वार्टर स्थापित करने, एनसीसी की शिक्षा अनिवार्य करने, प्लस टू विद्यालय के शिक्षकों की सेवा ‘योजना मद’ से गैर योजना मद में करने, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के लिए घोषित दो वर्षों की सेवा अवधि विस्तार का विभागीय पत्र निर्गत करने आदि मांग शामिल हैं. प्रतिनिधिमंडल में संयुक्त सचिव राम प्रवेश साह, धनंजय मिश्रा, बादल कुमार दास, सारंगधर यादव, भोला प्रसाद भगत, अनंत कुमार खिरहर आदि शामिल थे. सहायक शिक्षक विश्वेश्वर पंडित का निधनदुमका . सरैयाहाट प्रखंड के स्थापना अनुमति प्राप्त उच्च विद्यालय रौंधिया के सहायक शिक्षक विश्वेश्वर पंडित का निधन बुधवार को हो गया. स्व पंडित पिछले दो वर्षों से बीमार चल रहे थे, जिनका इलाज भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में इलाज चल रहा था. स्व पंडित उक्त विद्यालय में 35 वर्षों तक अंग्रेजी विषय के शिक्षक रहे. उनके आकस्मिक निधन की खबर सुनकर झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ में शोक की लहर दौड़ गयी. शिक्षकों ने बताया कि पैसे के अभाव में उनका इलाज पूरा नहीं हो पाया और उनका निधन हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










