85 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
बासुकिनाथ : विश्व प्रसिद्ध मासव्यापी श्रवणी मेला आस्था का महाकुंभ बना हुआ है. मेले के सत्तरहवें दिन गुरूवार को बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. केशरिया रंगों से पूरी नगरी पटी हुई है. चार बजे सुबह से ही मंदिर प्रांगण, शिवगंगा घाट व मेला परिसर कांवरिया से पटा रहा. मंदिर का पट […]
बासुकिनाथ : विश्व प्रसिद्ध मासव्यापी श्रवणी मेला आस्था का महाकुंभ बना हुआ है. मेले के सत्तरहवें दिन गुरूवार को बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. केशरिया रंगों से पूरी नगरी पटी हुई है. चार बजे सुबह से ही मंदिर प्रांगण, शिवगंगा घाट व मेला परिसर कांवरिया से पटा रहा. मंदिर का पट बंद होने तक 85 हजार कांवरियों ने जलार्पण किया.
मंदिर परिसर बाबा के जयकारे से गुंजायमान रहा. कांवरियों की कतार संस्कार मंडप, शिवगंगा पीढ़ होते हुए नागनाथ चौक तक पहुंची. दो बजे के बाद श्रद्धालुओं की कतार संस्कार मंडप तक सिमटी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










