जेवीएम ने फूंका पीएम-सीएम का पूतला

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2015 11:03 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका भारतीय जनता पार्टी के द्वारा झारखंड विकास मोरचा के विधायकों को तोड़ने के विरोध में जेवीएम कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री रघुवर दास व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका. जिलाध्यक्ष रमेश मुर्मू के नेतृत्व यह कार्यक्रम शहर के टीन बाजार चौक में किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका भारतीय जनता पार्टी के द्वारा झारखंड विकास मोरचा के विधायकों को तोड़ने के विरोध में जेवीएम कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री रघुवर दास व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका. जिलाध्यक्ष रमेश मुर्मू के नेतृत्व यह कार्यक्रम शहर के टीन बाजार चौक में किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के इस रवैये को राजनीतिक कुकृत्य बताया तथा इसे अलोकतांत्रिक ठहराया. जेवीएम नेताओं ने जनादेश के खिलाफ दलबदल की नीति का जम कर विरोध किया. साथ ही कार्यकर्ताओं ने झाविमो के इन दल बदलु विधायकों की जांच कराने की मांग भी की है. पुतला दहन कार्यक्रम में परितोष सोरेन, मो शहाबुद्दीन, राजेश सिंह, विपिन मुर्मू, रविंद्र बास्की, मो जमील अख्तर, आशिष मुर्मू, मो कबीर, पंकज मुर्मू, इब्राहिम टुडू, बबलू कुमार मुर्मू, माली हांसदा, नफीस आलम, प्रमीला मरांडी, प्रवीण सिंह, बिट्टू सिंह आदि शामिल थे………………………..फोटो11 दुमका 22प्रधानमंत्री का पूतला दहन करते झाविमो कार्यकर्ता…………………….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola