बंगाल के सीएम शुभेंदु का सख्त निर्देश, अवैध फैक्टिरयों की बंद हो बिजली-पानी

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
बंगाल के सीएम शुभेंदु का सख्त निर्देश, अवैध फैक्टिरयों की बंद हो बिजली-पानी

सीएम शुभेंदु अधिकारी

Suvendu Adhikari: तिलजला हादसे के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. समिति की रिपोर्ट में सामने आया कि इमारत के पास कोई स्वीकृत भवन मानचित्र नहीं था और सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी की गयी थी.

विज्ञापन

Suvendu Adhikari: कोलकाता. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने तिलजला अग्निकांड में दो लोगों की मौत के बाद अवैध निर्माणों और बिना अनुमति चल रहीं फैक्टरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना स्वीकृत भवन मानचित्र के संचालित हो रहीं फैक्टिरयों की बिजली और पानी की आपूर्ति काट दी जायेगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि तिलजला अग्निकांड के सिलसिले में कारखाना मालिक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

सीइएससी को दिये गये सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने बिजली आपूर्ति कंपनी सीइएससी लिमिटेड को निर्देश दिया है कि वह अवैध रूप से संचालित फैक्टरियों की बिजली आपूर्ति स्थायी रूप से काट दे. उन्होंने कहा कि विशेष रूप से तिलजला, कसबा, मोमिनपुर और इकबालपुर इलाकों में ऐसी इकाइयों का आंतरिक ऑडिट करने को कहा गया है. जिन फैक्टरियों के पास स्वीकृत भवन मानचित्र नहीं होगा, उनकी बिजली तुरंत काट दी जायेगी. मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग और कोलकाता नगर निगम (केएमसी) को भी निर्देश दिया है कि ऐसी खतरनाक और अवैध फैक्ट्रियों की जल आपूर्ति बंद की जाये.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुरक्षा मानकों की हुई थी पूरी तरह अनदेखी

पश्चिम बंगाल सचिवालय ‘नबान्न’ में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तिलजला में जिस फैक्टरी में आग लगी थी, वह पूरी तरह अवैध रूप से संचालित हो रही थी. वहां आग से सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से जुड़े बुनियादी नियमों का भी पालन नहीं किया गया था. मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना की जांच के लिए चार विभागों की एक समिति गठित की गयी थी. समिति की रिपोर्ट में सामने आया कि इमारत के पास कोई स्वीकृत भवन मानचित्र नहीं था और सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी की गयी थी.

Also Read: शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola