कर्मचारी व सहिया पर लगाया जुर्माना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2015 12:31 PM

विज्ञापन

दुमका : उपायुक्त हर्ष मंगला ने प्रभात खबर में ‘बर्थ की जगह दे दिया डेथ सर्टिफिकेट’ शीर्षक से प्रकाशित खबर पर कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन डॉ सुरेश कुमार को जन्म व मृत्यु पंजीकरण करने वाले कर्मचारी मनोज साह के खिलाफ प्रपत्र ‘क’ गठित करने तथा सहिया रुखसाना खातून को स्पष्टीकरण पूछने का आदेश दिया […]

विज्ञापन
दुमका : उपायुक्त हर्ष मंगला ने प्रभात खबर में ‘बर्थ की जगह दे दिया डेथ सर्टिफिकेट’ शीर्षक से प्रकाशित खबर पर कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन डॉ सुरेश कुमार को जन्म व मृत्यु पंजीकरण करने वाले कर्मचारी मनोज साह के खिलाफ प्रपत्र ‘क’ गठित करने तथा सहिया रुखसाना खातून को स्पष्टीकरण पूछने का आदेश दिया है.
डीसी ने शुक्रवार को उक्त बच्ची कंचन की मां अंजली देवी को दुमका बुलवाया था. वहीं मामले में सिविल सर्जन डॉ सुरेश कुमार, कर्मचारी मनोज कुमार तथा सहिया रुखसाना खातून को भी बुलाया गया था. डीसी के निर्देश पर कर्मचारी मनोज साह एवं सहिया रुखसाना खातून से पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूलते हुए बच्ची की मां को भुगतान किया गया. वहीं 24 घंटे के अंदर प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिये. डीसी ने सहिया पर उक्त प्रमाण पत्र के लिए राशि वसूलने की शिकायत को भी गंभीरता से लिया तथा कड़ी फटकार लगायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola