गड्ढे से वृद्ध का शव मिला तहकीकात में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2015 12:29 PM
विज्ञापन
नोनीहाट : नोनीहाट के निकट भतुड़िया और चंपातरी गांव के बीच एक गड्डे से पुलिस ने स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद एक वृद्ध का शव बरामद किया है. मृतक ढेगाडीह गांव का रहने वाला था और उसका नाम फुलेश्वर दर्वे बताया जा रहा है. मृतक की पत्नी केनोली देवी ने बताया कि वह […]
विज्ञापन
नोनीहाट : नोनीहाट के निकट भतुड़िया और चंपातरी गांव के बीच एक गड्डे से पुलिस ने स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद एक वृद्ध का शव बरामद किया है. मृतक ढेगाडीह गांव का रहने वाला था और उसका नाम फुलेश्वर दर्वे बताया जा रहा है. मृतक की पत्नी केनोली देवी ने बताया कि वह कल करीब 4 बजे शाम में अपने घर से नोनीहाट बाजार गये थे.
सुबह उनके दामाद सुदर्शन मांझी के छोटे भाई सुनील मांझी ने फोन करके यह जानकारी दी. हंसडीहा थाना प्रभारी अजय कुमार ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है. श्री कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










