ओके ::: किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी आयोजित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2015 12:03 AM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामाआत्मा दुमका के तत्वावधान में किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन जामा प्रखंड परिसर में शुक्रवार को किया गया. टिकाऊ खेती, पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित प्रदर्शनी का उदघाटन प्रखंड प्रमुख कालेश्वर सोरेन, प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन, अंचलाधिकारी शैलेश सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ श्रीकांत सिंह, क्षेत्रीय अनुसंधान […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामाआत्मा दुमका के तत्वावधान में किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन जामा प्रखंड परिसर में शुक्रवार को किया गया. टिकाऊ खेती, पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित प्रदर्शनी का उदघाटन प्रखंड प्रमुख कालेश्वर सोरेन, प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन, अंचलाधिकारी शैलेश सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ श्रीकांत सिंह, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ सुनील कुमार ने किया. इस अवसर पर किसानों ने सब्जी, फल, फूल, फसल, पशुपालन से संबंधित प्रदर्शनी लगायी थी. इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को पुरस्कृत किया गया. वहीं प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों तथा एनजीओ के द्वारा बीज, दवा व कृषि यंत्रों का स्टॉल लगाया गया था. मेला में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन द्वारा पंपिंग सेट, नेपसेक स्प्रेयर आदि कृषि यंत्रों का अनुदानित दरों पर वितरण किया गया. मंच संचालन उप परियोजना निदेशक संजय कुमार मंडल ने किया. मौके पर आत्मा परियोजना के निदेशक डॉ दिवेश कुमार सिंह, अनुमंडल उद्यान पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी गोपाल ठाकुर, मत्स्य पदाधिकारी रमेंद्र नाथ सहाय, जरमुंडी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक भोलानाथ आदि थे.ये किसान हुए पुरस्कृतकदीमा की खेती के लिए मोहुलबाना के महापति यादव, पत्तागोभी के लिए शकरीगली के दिनेश चंद्र मंडल, फूलगोभी के लिए तपसी के जयदेव पंडित, टमाटर के लिए मधुवन के सफल हेंब्रम, आलू के लिए रेंगनी के जानकी माल को प्रथम पुरस्कार तथा प्रमाण-पत्र एवं सभी द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को भी पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सममानित किया गया. ………………………फोटो: 06 जामा – 1, 2, 3मंचासीन पदाधिकारी, किसानों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी एवं उपस्थित लोग. …………………..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola