कैम्पस2//विवि शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ की नयी कार्यकारिणी बनी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2015 12:03 AM

विज्ञापन

अर्जुन बने अध्यक्ष, अतुल सचिवप्रतिनिधि, दुमका सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय एवं स्नातकोत्तर केंद्र शिक्षके त्तर कर्मचारी संघ का पुनर्गठन शुक्रवार को नये सिरे से किया गया. सर्वसम्मति से अशोक कुमार जायसवाल को संरक्षक व अर्जुन राम को अध्यक्ष बनाया गया. वहीं प्रमोद नाथ को उपाध्यक्ष, प्रेमनाथ झा को सह उपाध्यक्ष, अतुल कुमार झा को सचिव, देव […]

विज्ञापन

अर्जुन बने अध्यक्ष, अतुल सचिवप्रतिनिधि, दुमका सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय एवं स्नातकोत्तर केंद्र शिक्षके त्तर कर्मचारी संघ का पुनर्गठन शुक्रवार को नये सिरे से किया गया. सर्वसम्मति से अशोक कुमार जायसवाल को संरक्षक व अर्जुन राम को अध्यक्ष बनाया गया. वहीं प्रमोद नाथ को उपाध्यक्ष, प्रेमनाथ झा को सह उपाध्यक्ष, अतुल कुमार झा को सचिव, देव नारायण बेसरा को संयुक्त व कार्यालय सचिव, मो समीम अख्तर को कोषाध्यक्ष बनाया गया. कार्यकारिणी सदस्य में भोलानाथ तिवारी, शांतिलता किस्कू, एसपी संतोषी, परिमल कुंदन, धर्मवीर कुमार, अजित कुमार सिंह, कुमार जयंत, बाहामुनी मरांडी व मानवीर सिंह थापा हैं. बाद में नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक लेखापाल ब्रजेश कुमार झा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कर्मचारियों के पंचम वेतनमान का दावा विवरणी तैयार कर शशि की विमुक्ति के लिए एचआरडीडी को अविलअंब भेजने, इसमें छूटे हुए सभी कर्मचारियों का वेतन निर्धारण कर मार्च से भुगतान करने तथा अविलंब अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित करने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाब बनाने का निर्णय लिया गया. संघ का खाता संचालन सचिव एवं कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से करने का भी निर्णय लिया गया. मौके पर अल्फ्रेड सोरेन, रंजीत कुमार मिश्रा, अशोक कुमार जायसवाल, प्रदीप कुमार पंडित, हरि प्रसाद, जयंत, अनिल कुमार सिंह, नेतलाल मिर्धा, भोला राउत, मिथलेश कुमार आदि मौजूद थे. …………………………..फोटो: 06 दुमका 20बैठक करते संघ के सदस्य. ………………………..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola