पिता ने किया बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2015 12:03 AM
दुमका कोर्ट. मसलिया थाना क्षेत्र के सोनबाड़ी में पिता द्वारा 8-9 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. सोनबाड़ी के कार्यवाहक प्रधान ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के नाम एक आवेदन डीएसपी अनिल कुमार श्रीवास्तव को सौंपा है तथा त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है. प्रधान सूरज प्रकाश टुडू […]
दुमका कोर्ट. मसलिया थाना क्षेत्र के सोनबाड़ी में पिता द्वारा 8-9 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. सोनबाड़ी के कार्यवाहक प्रधान ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के नाम एक आवेदन डीएसपी अनिल कुमार श्रीवास्तव को सौंपा है तथा त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है. प्रधान सूरज प्रकाश टुडू के अनुसार 2 फरवरी को उक्त व्यक्ति ने अपनी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और जब बच्ची की तबीयत ज्यादा खराब हो गयी, तब 4 फरवरी को उसे सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया. अपने पति को बचाने के लिए बच्ची की मां भी इस घटना में चुप्पी साधे है. ग्राम प्रधान का आरोप है कि सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका गुप्त रूप से इलाज किया तथा इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को नहीं दी.
‘प्रधान द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है. इस घटना में जांच का निर्देश थाना प्रभारी को दिया जा रहा है. शिकायत सही पाये जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.’ अनिल कुमार श्रीवास्तव, डीएसपी, दुमका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










