जिलास्तरीय बाल समागम में दुमका के नन्हें धावकों ने रांची में मचाया धूम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2015 8:04 PM

विज्ञापन

– सीएम के हाथों लिया मेडल और प्रशस्ति पत्र- 400 मी में राजबांध के प्रमोद हांसदा को तृतीय स्थानसंवाददाता, दुमकारांची के बिरसा मुंडा मोहराबादी में आयोजित राज्यस्तरीय बाल समागम कार्यक्रम में दुमका जिला के प्रतिभागी बुधराम हांसदा ने 200 मीटर में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. बुधराम दुमका के मध्य विद्यालय गुहियाजोरी के […]

विज्ञापन

– सीएम के हाथों लिया मेडल और प्रशस्ति पत्र- 400 मी में राजबांध के प्रमोद हांसदा को तृतीय स्थानसंवाददाता, दुमकारांची के बिरसा मुंडा मोहराबादी में आयोजित राज्यस्तरीय बाल समागम कार्यक्रम में दुमका जिला के प्रतिभागी बुधराम हांसदा ने 200 मीटर में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. बुधराम दुमका के मध्य विद्यालय गुहियाजोरी के पांचवीं कक्षा के छात्र हैं. वहीं उन्होंने 100 मीटर की दौड़ में भी राज्यभर में तीसरा स्थान हासिल किया है. 400 मीटर दौड़ में मध्य विद्यालय राजबांध के प्रमोद हांसदा ने राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. इन छात्रों ने दुमका जिला में 30 एवं 31 जनवरी को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जिसके आधार पर उन्हें राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया था. बुधराम और प्रमोद ने मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रघुवर दास के हाथों मेडल व प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया. इस अवसर पर मानव संसाधन विकास विभाग की सचिव आराधना पटनायक, राज्य परियोजना निदेशक पूजा सिंघल, दुमका के जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मसूदी टुडू एवं प्रभाग प्रभारी सुमंत कुमार उपस्थित थे. बुधराम और प्रमोद की इस उपलब्धि पर सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा व श्याम सुंदर मोदक सहित सभी परियोजना कर्मियों ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है. साथ ही कहा है कि दुमका के इन बच्चों ने जिला राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कार प्राप्त कर उप राजधानी के गौरव को बढ़ाया है.———————फोटो6 दुमका 1 एवं 2———————-सीएम के हाथों पुरस्कार प्राप्त करते बुधराम हांसदा.———————-

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola