पेज-3// टॉप बॉक्स// टोंगरा के कई गांवों लहलहा रहा अफीम का पौधा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2015 7:03 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मसलिया दुमका जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में इन दिनों खुलेआम अफीम की खेती हो रही है. अफीम की खेती करने वाले शख्स माफिया किस्म के हैं, जो राजनीतिक संरक्षण की आड़ में अफीम की खेती कर हर साल करते है लाखों की कमायी. टोंगरा थाना क्षेत्र के बोलियाजोड़ पंचायत […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मसलिया दुमका जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में इन दिनों खुलेआम अफीम की खेती हो रही है. अफीम की खेती करने वाले शख्स माफिया किस्म के हैं, जो राजनीतिक संरक्षण की आड़ में अफीम की खेती कर हर साल करते है लाखों की कमायी. टोंगरा थाना क्षेत्र के बोलियाजोड़ पंचायत के गोलपुर, बेलियाजोड़, मैसामुंगर, फुटबेडि़या, रंगमाला, खरना व आसनसोल आदि गांवों में अभी अफीम की खेती देखी जा सकती है. अफीम के पौधे पर सफेद रंग का फूल खिलता दिख रहा है. पिछले वर्ष टोंगरा थाना क्षेत्र के मैसामुंगर गांव में तत्कालीन थाना प्रभारी बलेश्वर राम ने अफीम की खेती को नष्ट किया था तथा उस खेत के मालिक पर कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी भी दर्ज करायी थी. यह मामला आज भी न्यायालय में चल रहा है. बहरहाल इस साल जो अफीम की खेती कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई तो दूर जिन स्थानों पर अफीम की खेती हो रही है, उन गांवों में अब तक छापेमारी कर उसे नष्ट तक नहीं किया गया है.—————————–फोटो-6 डीएमके /मसलिया1,2 व 3 टोंगरा थाना से चंद किमी के फासले पर हो रही अफीम की खेती———————–

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola