गुड न्यूज// खेती कर खुद बाजार में टमाटर बेच रहे रानीश्वर के प्रमुख व उपप्रमुख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2015 11:03 PM
रानीश्वर . प्रखंड के सबसे उच्च पद पर आसीन पंचायत समिति के प्रमुख पूनम मुर्मू व उपप्रमुख विनोद हेंब्रम ने टमाटर की खेती कर उसे हटिया में बेच कर रोजगार कर रहे हैं़ साथ ही क्षेत्र के किसानों को खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं़ प्रमुख व उपप्रमुख दोनों पति-पत्नी हैं़ प्रमुख श्रीमती मुर्मू […]
रानीश्वर . प्रखंड के सबसे उच्च पद पर आसीन पंचायत समिति के प्रमुख पूनम मुर्मू व उपप्रमुख विनोद हेंब्रम ने टमाटर की खेती कर उसे हटिया में बेच कर रोजगार कर रहे हैं़ साथ ही क्षेत्र के किसानों को खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं़ प्रमुख व उपप्रमुख दोनों पति-पत्नी हैं़ प्रमुख श्रीमती मुर्मू अपने ससुराल बोडाबाथान में दोनों मिल कर ससुर की खेतों में कड़ी मेहनत कर टमाटर व अन्य फसल की खेती कर रही है़ खेतों में उपजाये फसलों को व्यापारी के हाथों कम कीमत पर नहीं बेच कर स्वयं हटिया पहुंच कर उसे बेच रहे हैं़ एमए की डिग्री धारी श्रीमती मुर्मू ने बताया कि उनके पति विनोद रांची से टमाटर की उन्नत किस्म के बीच लाकर पौधा तैयार कर टमाटर की खेती दोनों ने मिलकर किया है. कृषि विभाग से खेती के लिए उन्हें तकनीकी ज्ञान भी नहीं प्राप्त हुई है़ पिछले दिन प्रखंड परिसर में लगे कृषि मेला में प्रमुख ने भी प्रदर्शनी में भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त किया है़ हटिया में प्रमुख व उपप्रमुख को टमाटर बेचते देख कर आसपास के किसानों ने भी अपने खेतों में कड़ी मेहनत कर खेती करने का मन बना रहे हैं़ श्रीमती मुर्मू ने बताया कि खेती के लिए जो खर्च किये थे उतनी आमदानी हो चुकी है़ अभी जो फसल बेच रहे हैं उससे मुनाफा कमा रहे हैं़ ——————-फोटो 5 डीएमके/रानीश्वर 2आसनबनी हटिया में टमाटर बेचते प्रमुख व उपप्रमुख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










