मसानजोर अस्पताल एएनएम के भरोसे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2015 8:02 PM

विज्ञापन

रानीश्वर: मसानजोर डैम प्रबंधन द्वारा संचालित किये जाने वाला मसानजोर अस्पताल करीब दो दशक से चिकित्सक विहीन है़ दो दशक पहले यहां डॉ मनिकांचन साहा पदस्थापित थे़ उनके स्थानांतरण हो जाने के बाद से अस्पताल चिकित्सक विहीन है़. फिलहाल मसानजोर अस्पताल में एक एएनएम, दो स्वास्थ्य कर्मी पदस्थापित हैं तथा मास्टर रोल पर एक कर्मी […]

विज्ञापन

रानीश्वर: मसानजोर डैम प्रबंधन द्वारा संचालित किये जाने वाला मसानजोर अस्पताल करीब दो दशक से चिकित्सक विहीन है़ दो दशक पहले यहां डॉ मनिकांचन साहा पदस्थापित थे़ उनके स्थानांतरण हो जाने के बाद से अस्पताल चिकित्सक विहीन है़.

फिलहाल मसानजोर अस्पताल में एक एएनएम, दो स्वास्थ्य कर्मी पदस्थापित हैं तथा मास्टर रोल पर एक कर्मी काम कर रहा है़ मसानजोर डैम बनने के बाद यहां पदस्थापित कर्मचारियों के चिकित्सा के लिए पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से एक अस्पताल खोला गया था़ डॉ साहा के स्थानांतरण के बाद से डॉक्टर का पद रिक्त है.

बताया जाता है कि मसानजोर में पदस्थापित ज्यादातर कर्मी पश्चिम बंगाल के सिउड़ी शहर में रहते हैं़ वहीं से आना जाना करते हैं तथा अधिकांश कर्मियों के पद भी रिक्त पड़े हैं. पिछड़ा इलाका होने के कारण यहां के लोगों को इलाज के लिए दूर जाना होता है. जिससे उन्हें परेशानी होती है. अत: ग्रामीणों ने व्यवस्था में सुधार की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola