प्रशिक्षण को लेकर एसएमसी के सदस्य गंभीर नहीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2015 11:03 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नोनीहाटजरमुंडी प्रखंड के नोनीहाट संकुल में झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अधिकांश सदस्य नदारद रहे. प्रबंध समिति के 42 सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाना था. आवासीय प्रशिक्षण के लिए दो प्रशिक्षक और भोजन की सुविधा भी की गयी थी. तीन दिनों के इस […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नोनीहाटजरमुंडी प्रखंड के नोनीहाट संकुल में झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अधिकांश सदस्य नदारद रहे. प्रबंध समिति के 42 सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाना था. आवासीय प्रशिक्षण के लिए दो प्रशिक्षक और भोजन की सुविधा भी की गयी थी. तीन दिनों के इस प्रशिक्षण में दो दिनों तक अधिकतम उपस्थिति दस पर रुकी रही.कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सीआरपी संजय गुप्ता और सचिव द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने बाले प्रबंध समिति सदस्यों को जानकारी देने के बावजूद लोग उदासीन रहे. नोनीहाट संकुल के एनपीएस हेठबारा, मोहबन्ना, कुरुवा, यूपीएस चंपातरी, साधुडीह, विशनपुर, और यूएमएस चंद्रदीप सहित कुल सात स्कूलों के लिये की गयी है. सभी स्कूलों के प्रबंधन समिति के तीन पुरुष और तीन महिला सदस्यों को प्रशिक्षण में शामिल होना है. प्रशिक्षक अवधेश कापरी एवं सुफल कुमार मांझी ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को हुई प्रशिक्षण में अधिकतम उपस्थिति दस रही. जो पहले दिन उपस्थित थे, दूसरे दिन नदारद रहे.———————फोटो-नोनीहाट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola