मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए डीसी ने दिये 11000 रुपये, पदाधिकारियों व आम नागरिकों से भी की अपील
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 9:03 PM
दुमका: डीसी हर्ष मंगला ने मुख्यमंत्री राहत कोष में स्वयं 11 हजार रुपये दान दिया है तथा एक बैठक में सभी पदाधिकारियों से भी यह अनुरोध किया है कि वे स्वेच्छा से मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करें ताकि भविष्य में आने वाली किसी भी आपदा से निबटने में कोई कठिनाई न हो. उन्होंने अपर […]
दुमका: डीसी हर्ष मंगला ने मुख्यमंत्री राहत कोष में स्वयं 11 हजार रुपये दान दिया है तथा एक बैठक में सभी पदाधिकारियों से भी यह अनुरोध किया है कि वे स्वेच्छा से मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करें ताकि भविष्य में आने वाली किसी भी आपदा से निबटने में कोई कठिनाई न हो. उन्होंने अपर समाहर्ता को सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के लिए नोडल ऑफिसर बनाया है.
उप विकास आयुक्त को डीआरडीए एवं इंजीनियर्स के लिए तथा प्राइवेट सेक्टर के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को नोडल ऑफिसर बनाया है.
प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड के लिए नोडल ऑफिसर बनाया गया है.कहा गया कि सभी विभाग के अधिकारी अपने संबंधित कर्मियों से समन्वय स्थापित कर सहायता राशि इकट्ठा करें. उपायुक्त ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री राहत कोष’ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कोर्ट कंपाउंड, रांची, झारखंड -834001 एकाउंट नंबर – 11049021058 आइएफएस कोड एसबीआइएन 0000167 में सहायता राशि दान की जा सकती है. मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी गयी सहयोग राशि आयकर की धारा- 80 जी के अंतर्गत 100 प्रतिशत करमुक्त होगी. आम नागरिक भी स्वेच्छा से सहायता राशि उपरोक्त एकाउंट नंबर पर दान कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










