धान क्रय और खाद को लेकर किसानों ने किया हंगामा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2015 11:03 PM

विज्ञापन

नोनीहाट. लैम्पस द्वारा यूरिया नहीं मिलने से आक्रोशित लगवा गांव के एक दर्जन किसानों ने रविवार को नोनीहाट लैम्पस पहुंच कर हंगामा किया. किसानों ने लैम्पस के उदासीनता पर चिंता प्रकट की. किसानों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि सरकार द्वारा जल्द से जल्द धान की खरीददारी नहीं की गई और यूरिया खाद […]

विज्ञापन

नोनीहाट. लैम्पस द्वारा यूरिया नहीं मिलने से आक्रोशित लगवा गांव के एक दर्जन किसानों ने रविवार को नोनीहाट लैम्पस पहुंच कर हंगामा किया. किसानों ने लैम्पस के उदासीनता पर चिंता प्रकट की. किसानों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि सरकार द्वारा जल्द से जल्द धान की खरीददारी नहीं की गई और यूरिया खाद जल्द से जल्द उपलब्ध नहीं करायी गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. हंगामा करने वालों में नीरंजन सिंह, श्रीकांत सिंह, ओम प्रकाश सिंह, भगन सिंह, बलराम दर्वे, सरोज सिंह, राम रतन महतो, पवन सिंह, लालदेव सिंह, उपेन्द्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, माणिक चंद्र महतो आदि शामिल थे. ……………………….फोटो 25 नोनीहाट – 3हंगामा करते किसान………………………..70 मरीजों का हुआ इलाजनोनीहाट. नोनीहाट में चल चिकित्सा वाहन को डॉ रोबिन वा डॉ़ अशोक मरांडी ने नोनीहाट के यज्ञ स्थल के मैदान में 70 लोगों का इलाज किया. जिसमें नि:शुल्क जांच एक्स-रे व दवा मरीजों को दी गयी. डॉ़ रोबिन ने बताया कि प्रत्येक माह के 25 तारिख को शिविर नोनीहाट में लगाया जाता है. सहयोगियों में फर्मासिस्ट नीरज कुमार एएनएम कंचन कुमारी लैब टेक्निशियन काजल सेन आदि काम कर रहे थे. ………………………

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola