अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल मिला सीएम से
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2015 9:04 PM
संवाददाता, दुमका जिला अधिवक्ता संघ दुमका के अध्यक्ष गोपेश्वर प्रसाद झा के नेतृत्व में संताल परगना के विभिन्न जिलों के अधिवक्ता संघ का प्रतिनिधिमंडल रविवार को राजभवन में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को दुमका में झारखंड उच्च न्यायालय के खंडपीठ की स्थापना को लेकर उनके ओर से किये गये प्रयासों की […]
संवाददाता, दुमका जिला अधिवक्ता संघ दुमका के अध्यक्ष गोपेश्वर प्रसाद झा के नेतृत्व में संताल परगना के विभिन्न जिलों के अधिवक्ता संघ का प्रतिनिधिमंडल रविवार को राजभवन में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को दुमका में झारखंड उच्च न्यायालय के खंडपीठ की स्थापना को लेकर उनके ओर से किये गये प्रयासों की सराहना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडपीठ की स्थापना को लेकर जल्द वे दिल्ली जा रहे हैं और उनका प्रयास है कि इस दिशा में जल्द से जल्द आगे की कार्रवाई हो. उन्होंने कहा कि इसके लिए संताल परगना के सभी जिलों के अधिवक्ता संघ एवं संगठनों को भी एकजुट होने की जरूरत है. प्रतिनिधिमंडल में देवघर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वैद्यनाथ यादव, दुमका अधिवक्ता संघ के महासचिव सुबोध चंद्र मंडल, सरकारी अधिवक्ता रामजी साह, काशीनाथ पाठक, संघ के प्रवक्ता कुमार प्रभात आदि शामिल थे.————————
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










